कविता(हिंदी) लेबल असलेली पोस्ट दाखवित आहे. सर्व पोस्ट्‍स दर्शवा
कविता(हिंदी) लेबल असलेली पोस्ट दाखवित आहे. सर्व पोस्ट्‍स दर्शवा

२०१००७०७

ऊर्जा (हिंदी)

बटन दबाये दिया जले ।
पंखा घुमे, ट्यूब लगे ॥
सोचा है क्या कभी आपने ।
कैसे बिजली इन्हे मिले ॥ १ ॥

दूर कहीं जनित्रों में बनकर ।
बिजली आती है तारोंपर ॥
अविरत ऊर्जा प्रसवत है ।
ये जनित्रों में क्या जादू है ॥ २ ॥

जनित्रों में जलता है ईंधन ।
बिजली में ढलता है प्रतिपल ॥
वह बिजली तारोंपर आकर ।
रोशन करती अपना घर घर ॥ ३ ॥

इससे जाहीर होता इक ।
कुदरत का करिष्मा मौलिक ॥
कहीं किसी के बिना कष्ट के ।
कहीं किसी को मिलता है सुख? ॥ ४ ॥

- नरेंद्र गोले २०१००७०७